एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह समेत पुलिस अधिकारी भी लगाएंगे दौड़
फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अतुल्य फाउंडेशन और हरिद्वार पुलिस के संयुक्त प्रयास से रविवार, 11 अक्टूबर को ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स मिनी हाफ मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।
मैराथन सुबह 6 बजे ऋषिकुल मैदान से शुरू होकर रानीपुर मोड़, आर्यनगर चौक, ज्वालापुर, अंडरपास, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, नेहरू युवा केंद्र, भगत सिंह चौक, टिबड़ी अंडरपास और पुराने रानीपुर मोड़ से होते हुए वापस ऋषिकुल मैदान पर संपन्न होगी।
आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। आइए, इस दौड़ का हिस्सा बनकर नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करें और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
📢 संदेश साफ है—नशे को ना, जिंदगी को हां!


