(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 11 फरवरी 2026। शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संचालित करने एवं आ रहे कांवड़ यात्रियों एवं शिव भक्तों को कोई परेशानी एवं असुविधा न हो,इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने (नजीबाबाद मार्ग पर) चंडी चौक से थाना श्यामपुर तक संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कांवड़ पटरी मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग नजीबाबाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था दूरस्त रहे इसके साथ ही उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दिए साथ ही कांवड़…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार/देहरादून, 11 फरवरी 2026।जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) द्वारा देहरादून जिले की विधानसभा सहसपुर स्थित थाना सहसपुर में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन उनके द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ, साम्प्रदायिक और समाज में नफरत फैलाने वाले बयानों / समुदाय विशेष को टारगेट कर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के विरोध में तथा उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की भाषा और अभिव्यक्तियाँ देश की साम्प्रदायिक सौहार्द, सामाजिक सद्भावना और राष्ट्रीय एकता…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र में श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ब्लाइंड मर्डर की इस गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक के ही दोस्त को मथुरा से गिरफ्तार किया है। 7 फरवरी 2026 को थाना कनखल पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीयंत्र पुलिया के पास जंगल की झाड़ियों में एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव की पहचान कुनाल पुत्र रोहिताश, निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर (हाल निवासी लाटोवाली, थाना कनखल) के रूप में…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार/देहरादून, 11 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के दोनों मंडलों में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा इन भवनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन किया जा…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार ,3 फरवरी 2026।विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सराय में रिंग रोड पैकेज-1 के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर पिछले 45 दिनों से चल रहे धरने के बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक विशाल गोयल सहित पूरी टीम को मौके पर बुलाकर विस्तृत वार्ता की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने बताया कि वर्तमान में रिंग रोड के दोनों ओर बसे ग्रामीणों को सड़क पार करने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा बना रहता…
(फुरकान अंसारी) रुड़की।वरिष्ठ समाजसेवी एवं उत्तराखंड किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि खेलों से जहां बच्चों का शारीरिक विकास होता है,वहीं खेल एक ऐसा क्षेत्र है,जिसके माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर पर प्राप्त होता है।उक्त विचार वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने इस स्क्वे गेम में मेडल जीतने वाले युवा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए व्यक्त किये।उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास तो होता ही है,साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार/रुडकी, 10 फरवरी 2026।गंगनहर कोतवाली में अभी हाल ही में जाने-पहचाने नये प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण किया है,उनके गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के तौर पर नई जिम्मेदारी मिलने से पूरे नगर में हर्ष की लहर है।कांवड के समय मणिभूषण श्रीवास्तव सिविल लाइन कोतवाली में तैनात थे,जहां रहते संवेदनशील कांवड मेेले को सकुशल सम्पन्न कराया,जिसके लिए इनकी बड़ी व्यापक सद्भावनापूर्ण कार्यविधि सबको बेहद पसंद आई।उस समय सभी ने देखा कि मणिभूषण श्रीवास्तव दिन-रात सडकों पर कांवड व्यवस्था बनाते रहे तथा हर छोटे-बड़े झगडे को अपने व्यवहार व सूझबूझ से दूर कराया।नगर के युवा समाजसेवी हाजी मोहम्मद…
(फुरकान अंसारी)हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने से मीटर रीडर बेरोजगार हो जाएंगे और आम जनता को नई तकनीक के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) के अधिकारियों पर एक निजी कंपनी का प्रचार करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में स्मार्ट मीटर न लगवाएं।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि स्मार्ट मीटर इतने ही लाभकारी हैं तो सबसे पहले इन्हें जनप्रतिनिधियों और…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 11 फरवरी 2026। भारतीय किसान यूनियन (बेदी) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बड़ेडी राजपूतान स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने की। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि अब उत्तराखंड सरकार को किसानों के शोषण का मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों पर हो रहे अन्याय और उत्पीड़न…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 10 फरवरी 2026।निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रांतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र/मतदेय स्थल के लिए फार्म आईडी बीएलए 2 में बूथ लेवल एजेंट बीएलए नियुक्त किए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है,जिसके लिए राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए को एसआईआर…

