(फुरकान अंसारी)

देहरादून,05/05/2026।जन अधिकार पार्टी–जनशक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में एकता विहार, देहरादून स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर नर्सिंग भर्ती अभ्यर्थियों को पूर्ण समर्थन दिया।

नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष श्री नवल पुंडीर के नेतृत्व में बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थी वर्षवार भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग को लेकर पिछले 100 से अधिक दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं।

इस दौरान हेमा भंडारी ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया में किए गए बदलाव के कारण हजारों योग्य युवा आयु सीमा के चलते बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा, “जो युवा कोरोना काल में फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में कार्य कर रहे थे, आज वही बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।”

जन अधिकार पार्टी की प्रमुख मांगें:

नर्सिंग अधिकारी भर्ती को पूर्व की भांति वर्षवार प्रक्रिया के अनुसार संचालित किया जाए।

आयु सीमा से बाहर हुए अभ्यर्थियों को विशेष राहत प्रदान कर भर्ती में शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री से अभ्यर्थियों को लिखित आश्वासन दिया जाए।

रिक्त नर्सिंग पदों पर शीघ्र भर्ती कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए।

हेमा भंडारी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो जन अधिकार पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी और नर्सिंग बेरोजगारों के साथ सड़क पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संघर्षरत युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव हेमा भंडारी, प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार, विधानसभा अध्यक्ष तारीफ हुसैन, वरिष्ठ नेता वसीम, दानिश सैफी, तौसीफ खान, एहतेशाम, अफज़ाल, तौसिर खान, विधानसभा उपाध्यक्ष रोहित कुमार, ब्रजपाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply