(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,05 मई 2026। कनखल क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरीवाला, कनखल निवासी महिला ने थाना कनखल में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री, जो प्रतिदिन स्कूल आती-जाती है, को एक युवक पिछले 5-6 दिनों से परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

तहरीर के आधार पर थाना कनखल में मुकदमा अपराध संख्या 154/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता और पीड़िता के नाबालिग होने को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य

हेड कांस्टेबल संजय धनाई

कांस्टेबल विशन चौहान

कांस्टेबल जितेंद्र राणा की कार्रवाई।

हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।

Share.
Leave A Reply