(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने कच्ची शराब के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। निर्माणाधीन मकान में चल रही शराब की भट्टी पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में सामग्री बरामद की।
पुलिस को दिनांक 05 मई 2026 को गोपनीय सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के खानाटीरा गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान में कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर औचक दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
मौके से पुलिस ने करीब 06 लीटर कच्ची शराब, 200 लीटर लाहन, एक भट्टी, शराब बनाने के उपकरण, विभिन्न आकार के लोहे व प्लास्टिक के ड्रम तथा प्लास्टिक कैन बरामद किए। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर कच्ची शराब बनाकर आसपास के गांवों में बेचने का काम कर रहा था। इस संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 173/26, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपी
विकास पुत्र सुरेंद्र, निवासी घास मंडी ज्वालापुर, थाना ज्वालापुर, हाल पता ग्राम खालाटीरा, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अजय शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत, एडिशनल उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र शाह, कांस्टेबल अजय डोबाल, कांस्टेबल तनवीर अली एवं कांस्टेबल नरेंद्र चौहान।


