(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 06 मई 2026। जनपद वासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद की चार विकासखण्डों में स्थित तीन विधानसभाओं में ग्राम स्तर पर पूर्व में आयोजित डॉ० भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु रोशनाबाद स्थित विकास भवन के सभागार में श्री देशराज कर्णवाल, मा० उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर), समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में समीक्षा आयोजित की गई,जिसमें 34 रेखीय…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 6 मई 2026।कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात बाधित न हो, इसके लिए एनएचएआई द्वारा किए जा रहे फ्लाईओवर कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज सायं संबंधित अधिकारियों एवं कॉन्ट्रैक्टरों के साथ हरिलोक तिराहा ज्वालापुर, बहादराबाद टोल प्लाजा आदि क्षेत्रों में चल रहे फ्लाईओवर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चल रहे निर्माण कार्यों में…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 6 मई 2026। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ई-रिक्शाओं के सत्यापन एवं अवैध संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज परिवहन विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया, जिसका नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील यातायात बिंदुओं पर संचालित ई-रिक्शाओं की सघन जांच की गई। जांच…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। दिनांक 03.05.2026 को वादिया निवासी चावमंडी, कोतवाली गंगनहर, रुड़की (जनपद हरिद्वार) द्वारा अपने घर से अज्ञात चोरों द्वारा वाशिंग मशीन, गैस चूल्हा एवं चांदी की पाजेब चोरी कर ले जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0- 0160/26 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर पुलिस एवं सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई वर्ष से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस सफलता को क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 सितंबर 2023 को उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र के उपनिरीक्षक शरद सिंह की बरामदगी के आधार पर कोतवाली मंगलौर में धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 06 मई 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 06 मई 2026 । आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कुंभ मेला से संबंधित कार्यों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने की रणनीति भी तय की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को…
(फुरकान अंसारी) देहरादून के एकता विहार धरना स्थल पर स्थाई राजधानी गैरसैण संघर्ष समिति द्वारा गैरसैण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को जन अधिकार पार्टी – जनशक्ति पूर्ण समर्थन देती है। आज पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पहुंचा और आंदोलनरत सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें समर्थन पत्र सौंपा। पार्टी का मानना है कि गैरसैण उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की मूल भावना का प्रतीक है। 24 वर्षों बाद भी गैरसैण को स्थाई राजधानी का दर्जा न मिलना राज्य की…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हिमाद्रि आइस रिंक के जीर्णोद्धार की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड हॉकी आइस टीम की जर्सी व पे और प्ले पोर्टल का विमोचन किया | मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक “हिमाद्रि” केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है, जो खिलाड़ियों…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 05 मई 2026।चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए भीमगोड़ा एवं खड़खडी क्षेत्रांतर्गत किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है तथा प्रशासन,नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। उप जिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उनके नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी भीमगोड़ा एवं खड़खडी क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया ,इस दौरान लगभग 150 अतिक्रमणों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान…

