(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।
दिनांक 03.05.2026 को वादिया निवासी चावमंडी, कोतवाली गंगनहर, रुड़की (जनपद हरिद्वार) द्वारा अपने घर से अज्ञात चोरों द्वारा वाशिंग मशीन, गैस चूल्हा एवं चांदी की पाजेब चोरी कर ले जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0- 0160/26 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर जांच प्रारंभ की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस की सक्रियता के परिणामस्वरूप दिनांक 05.05.2026 को पुलिस टीम ने नहर पटरी रोड स्थित अंग्रेजों के कब्रिस्तान के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया।पुलिस टीम में
उ0नि0 संजीव चौहान
उ0नि0 हरीश गैरोला
हे0का0 संदीप कुमार
हे0का0 ज्ञान चन्द्र की कार्रवाई।


