(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर पुलिस एवं सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई वर्ष से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस सफलता को क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 सितंबर 2023 को उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र के उपनिरीक्षक शरद सिंह की बरामदगी के आधार पर कोतवाली मंगलौर में धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से गोवंश से संबंधित उपकरण और गोमांस बरामद हुआ था।

इस प्रकरण में नामजद एक अन्य आरोपी शराफत पुत्र वशीर, निवासी ग्राम टांडा भन्हेड़ा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार, घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन वह बार-बार ठिकाने बदलकर बचता रहा।

आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम भी घोषित किया गया था।

दिनांक 5 मई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर सीआईयू हरिद्वार और मंगलौर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस का कहना है कि अपराध कितना भी पुराना क्यों न हो, अपराधी अंततः कानून के शिकंजे में आ ही जाता है।पुलिस टीम में

प्रभारी निरीक्षक (सीआईयू) नरेन्द्र सिंह बिष्ट व टीम

उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल

हेड कांस्टेबल शूरवीर

कांस्टेबल मनीष की कार्रवाई।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर स्पष्ट हुई है।

Share.
Leave A Reply