Author: Janta Updates

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 12 मई 2026।रिद्वार में एक ज्वैलर्स पर नकली सोने के आभूषण बेचने और बाद में उन्हें बदलने के नाम पर अपने पास रख लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दादूपुर गोविंदपुर निवासी तोफीक अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 और 2022 में पथरी पावर हाउस स्थित ज्वैलर्स के मालिक अजय वर्मा से करीब 12 तोले सोने के आभूषण खरीदे थे।तोफीक अहमद के अनुसार, कुछ समय बाद जब उन्हें पैसों की आवश्यकता पड़ी तो वह उक्त आभूषणों को गिरवी…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,11/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने गोकशी के मामलों में लिप्त एक गैंगस्टर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी गोकशी के कई मामलों में संलिप्त रहा है और वर्तमान में भी अवैध गतिविधियों में सक्रिय था। अपराधी की गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के नेतृत्व…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 11 मई 2026।शासन के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व जनपद हरिद्वार में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज एवं पतंजलि योगपीठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा सोमनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखा गया। इस अवसर पर गायत्री तीर्थ शांति कुंज में भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के अदम्य इतिहास का प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया तथा शांतिकुंज के अंते:वासियों, कार्यकर्ताओं, देवसंस्कृति विवि परिवार सहित विभिन्न साधना सत्रों एवं प्रशिक्षण शिविरों में आये प्रशिक्षणार्थियों ने शोभायात्रा, रुद्राभिषेक, आरती एवं दीपोत्सव में भागीदारी की। वहीं संस्कृति मंत्रालय के…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार/नई दिल्ली। दिनांक 11 मई 2026 को भेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बीएमकेपी-इंटक संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल भेल श्री फोर्ट कॉरपोरेट कार्यालय पहुंचा, जहां उच्च प्रबंधन के साथ कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वार्ता के दौरान प्रबंधन ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र आयोजित होने वाली संयुक्त समिति की बैठक में चर्चा कर समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत संगठन का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली स्थित इंटक कार्यालय पहुंचा, जहां इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी से मुलाकात कर…

Read More

(फुरकान अंसारी)हरिद्वार/रुड़की 11 मई 2026। रूड़की नगर की राजनीति में आज उस समय बड़ी हलचल सामने आई,जब पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कैबिनेट मंत्री पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर लगाया।दरअसल पूर्व मेयर गौरव गोयल ने एक पोस्ट फेसबुक पर डाली थी,जिसके बाद कैबिनेट मंत्री के समर्थक ने उन्हें आवास/कैंप कार्यालय पर आकर डराया धमकाया और पोस्ट डिलीट करने की धमकी दी।अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बताया कि आज शाम साढ़े पांच बजे के लगभग कैबिनेट मंत्री का एक समर्थक उनके पास आया और…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 11 मई 2026।हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले में रेल मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए मेला प्रशासन एवं रेलवे ने अपनी तैयारियों को तेज करने के साथ ही भीड़ प्रबंधन को लेकर समन्वित कार्ययोजना एवं सटीक रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में मेला प्रशासन एवं रेलवे के अधिकारियों की सोमवार को मेला नियंत्रण भवन में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हरिद्वार एवं नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं के सुधार एवं विस्तार के…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,11 मई 2026।हरिद्वार पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गौवंशों को कटने से पहले सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने मौके से गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दिनांक 11 मई 2026 को सूचना मिली कि ग्राम सिरचंदी में अनीश के घेर में दो गायों को काटने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस ने तत्काल…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,11/05/2026। उत्तराखण्ड में बढ़ते महिला उत्पीड़न, बलात्कार की घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता, ध्वस्त कानून व्यवस्था, अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध पेड़ कटान एवं अवैध प्लॉटिंग के विरोध में आज जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की उपस्थिति मेँ एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हरिद्वार कचहरी चौक से पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने “भाजपा सरकार हाय-हाय”, “महिला विरोधी सरकार नहीं चलेगी”, “क़ानून व्यवस्था दुरुस्त करो “, “खनन माफिया मुर्दाबाद” के नारे लगाए।   पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने संबोधित करते…

Read More

(फुरकान अंसारी) देहरादून, 11 मई 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सेना के शौर्य के कारण आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री ने सेना के साहस और शौर्य के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। …

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 11 मई 2026। सिडकुल स्थित लकजर कंपनी के मजदूर सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कंपनी प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच सहायक श्रम आयुक्त की मौजूदगी में वार्ता हुई, जिसमें मजदूरों की सभी मांगों को मान लिया गया। इसके बाद समझौते के आधार पर हड़ताल समाप्त कर दी गई। समझौते के उपरांत सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर युवा नेता वरुण बालियान के नेतृत्व में एक सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए वरुण बालियान ने समझौते पर आपत्ति जताते हुए कहा…

Read More