(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,11/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने गोकशी के मामलों में लिप्त एक गैंगस्टर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी गोकशी के कई मामलों में संलिप्त रहा है और वर्तमान में भी अवैध गतिविधियों में सक्रिय था। अपराधी की गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव,उपनिरीक्षक मनीष कवि,कांस्टेबल राहुल,कांस्टेबल अर्जुन की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply