(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार/नई दिल्ली। दिनांक 11 मई 2026 को भेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बीएमकेपी-इंटक संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल भेल श्री फोर्ट कॉरपोरेट कार्यालय पहुंचा, जहां उच्च प्रबंधन के साथ कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

वार्ता के दौरान प्रबंधन ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र आयोजित होने वाली संयुक्त समिति की बैठक में चर्चा कर समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का आश्वासन दिया।

इसके उपरांत संगठन का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली स्थित इंटक कार्यालय पहुंचा, जहां इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें कर्मचारियों की समस्त समस्याओं से अवगत कराया गया।

डॉ. संजीवा रेड्डी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह 12 मई 2026 को भेल कॉरपोरेट कार्यालय जाकर सीएमडी से इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आग्रह करेंगे।

साथ ही प्रतिनिधिमंडल द्वारा कॉरपोरेट प्रबंधन एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी से संयुक्त समिति की बैठक की तिथि जल्द घोषित करने की भी अपील की गई।

Share.
Leave A Reply