(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,11 मई 2026।हरिद्वार पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गौवंशों को कटने से पहले सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने मौके से गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार दिनांक 11 मई 2026 को सूचना मिली कि ग्राम सिरचंदी में अनीश के घेर में दो गायों को काटने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

पुलिस टीम को देखकर दो आरोपी हाथों में चापड़ और छुरी लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से अनीश पुत्र यूनुस निवासी सिरचंदी को गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर दो लाल रंग की गायें बंधी मिलीं। इनमें से एक गाय के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए। दोनों गौवंश डरे-सहमे और भूखे अवस्था में मिले।

पुलिस ने मौके से रस्सी, कुल्हाड़ी तथा अन्य गौकशी उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दोनों गौवंशों को सुरक्षित झीवरेहेड़ी गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में 

उपनिरीक्षक नीरज रावत

कांस्टेबल संजीव यादव की कार्रवाई ।

Share.
Leave A Reply