(फुरकान अंसारी)18/05/2026। (दुखद समाचार) हरिद्वार नगर निगम वार्ड नंबर 44 के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद जफर अब्बासी जी का बीमारी के चलते अचानक इंतकाल हो गया। उन्होंने देहरादून के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व पार्षद जफर अब्बासी जी के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके ज्वालापुर निजी निवास पर पहुंचकर गमगीन आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके पुत्र नवाज अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया कि…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,18 मई 2026। सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद-हरिद्वार में अवस्थित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संविदा श्रमिकों के मध्य वेतन बढ़ौतरी को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। जिसकें संबंध में लगभग 25 औधोगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों द्वारा वेतन बढ़ौतरी तथा अन्य मांगों के सदर्भ में धरना प्रदर्शन आदि किया जा रहा था। जिसके समाधान हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा त्वरित रूप से सिडकुल क्षेत्र के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए तथा श्रम विभाग को उक्त श्रमिक समस्याओं एवं धरना आदि के तत्काल निस्तारण हेतु दिये गये…
फुरकान अंसारी संवाददाता।18/05/2026। हरिद्वार विधानसभा के वार्ड नंबर 35 कड़च्छ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कड़च्छ क्षेत्र में पानी, सीवर, बिजली, सड़क समेत मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विकास भाजपा सरकार में हुआ…
(फुरकान अंसारी)17/05/2026। हरिद्वार। श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा हरिद्वार में नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, वहीं कई वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया गया। हरिद्वार पुलिस…
(फुरकान अंसारी)17/05/2026। हरिद्वार के ग्राम सराय में रविवार को हरिद्वार ग्रामीण प्रेस क्लब का विधिवत उद्घाटन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और सामाजिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूत बनाने, निष्पक्ष समाचारों को बढ़ावा देने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 17 मई 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
(फुरकान अंसारी)17/05/2026। लक्सर। हरिद्वार पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो भी अपलोड करता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को रायसी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि…
(फुरकान अंसारी) 17/05/206। रुड़की। सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध तमंचा लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध असलाह के साथ डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार ने जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस ने शनिवार को सर्विस…
(फुरकान अंसारी)17/052026। हरिद्वार।गर्मी शुरू होते ही तरबूज की आमद शुरू हो गई है।गर्मियों में तरबूज शरीर को ठंडक पहुंचाने और पानी की कमी दूर करने के लिए सबसे ज्यादा है जाने वाला फल है,किन्तु विशेषज्ञों के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों के साथ तरबूज खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं।तरबूज में पानी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है,इसलिए इसे गलत चीजों के साथ खाने से पेट खराब,गैस और फ़ूड प्वाइजनिंग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है,ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि तरबूज खाने के बाद इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।तरबूज खाने…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 17 मई 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…

