(फुरकान अंसारी)18/05/2026। (दुखद समाचार)

हरिद्वार नगर निगम वार्ड नंबर 44 के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद जफर अब्बासी जी का बीमारी के चलते अचानक इंतकाल हो गया। उन्होंने देहरादून के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पूर्व पार्षद जफर अब्बासी जी के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनके ज्वालापुर निजी निवास पर पहुंचकर गमगीन आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उनके पुत्र नवाज अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया कि मरहूम पापा जफर अब्बासी जी को मंगलवार 19 मई 2026 को सुबह 9:00 बजे सुभाष नगर स्थित डीपीएस स्कूल के पीछे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply