फुरकान अंसारी संवाददाता।18/05/2026।
हरिद्वार विधानसभा के वार्ड नंबर 35 कड़च्छ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कड़च्छ क्षेत्र में पानी, सीवर, बिजली, सड़क समेत मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विकास भाजपा सरकार में हुआ है और जनता के सहयोग से यह क्षेत्र एक आदर्श एवं सुंदर वार्ड के रूप में विकसित हो रहा है।
मेहरचंद दास ने कहा कि मदन कौशिक के विकास कार्यों और जनसेवा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा परिवार में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है।
श्यामल कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर 35 में लगातार हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस, भीम आर्मी, आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आने वाले समय में क्षेत्र और अधिक मजबूती के साथ भाजपा के समर्थन में दिखाई देगा।
नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मदन कौशिक के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।
कार्यक्रम में नरेंद्र, मुल्की, सतेंद्र, रामनाथ, इंद्रजीत, विनोद, पंकज, पप्पल, सुखपाल, सूरज, मोहित कुमार, दिलशाद, सेवा राम, अरविंद, वीरज, ललित, जगराम, राकेश, सुशील, विशाल, सोनू, पुष्पेंद्र, अंकित, गौतम, प्रदीप, विशाल, अंकुर, टिटू, आकाश, नीरज, सुधीर, विवेक, रवि, अरविंद, विपिन, अमित, नरेश, दिनेश, रजेंद्र, संजय, गौरव, सुंदरपाल, सुरेश हलवाई, कमल और अनमोल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मंच पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया, मेहरचंद, श्यामल प्रधान (पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड), वार्ड अध्यक्ष राजेश, रमेश गौड़, प्रशांत पराशर, जोगेंद्र राठौर (जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा), विशाल राठौर, कृष्ण कुमार, कुशल पाल और पदम सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


