(फुरकान अंसारी)17/05/2026।

लक्सर। हरिद्वार पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो भी अपलोड करता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को रायसी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए अपनी तस्वीरें साझा करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ जसी पुत्र नीटू निवासी ग्राम टांडा मजादा, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।पुलिस टीम में शामिल

उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी

हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश

कांस्टेबल ध्वजवीर सिंह रहे।

Share.
Leave A Reply