(फुरकान अंसारी) 17/05/206।

रुड़की। सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध तमंचा लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध असलाह के साथ डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार ने जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस ने शनिवार को सर्विस लाइन डबल फाटक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी अंशुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपी अंशुल कुमार (22) पुत्र देवेंद्र राम निवासी शाकुम्बरी इंक्लेव, दिल्ली रोड, कोतवाली रुड़की का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रजत चौधरी, हेड कांस्टेबल नूर मलिक, कांस्टेबल अरविंद कुमार और कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply