फुरकान अंसारी। हरिद्वार 25 मई।समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देसराज कर्णवाल आज हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम मिस्सरपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह शिविर कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अनुमोदित है। उपाध्यक्ष देसराज कर्णवाल दोपहर 1:00 बजे से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास, शौचालय व नाली-खड़ंजा से जुड़ी समस्याएं सुनी। जिनमें कुल 18 समस्याएं आयी और उनमें से 5 समस्यायो का मौके पर ही समाधान कराया और बाकी समस्याओं को मौके पर संबंधित अधिकारियों…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,25/05/2026।बहादराबाद क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में संभावित आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, तमंचा और जिंदा कारतूस भी पुलिस को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 मई 2026 को वादी विजय भाई पुत्र स्व. कर्ण सिंह निवासी टिकोलकला, मंगलौर ने कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर बताया था कि 12 मई 2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका पीछा करते हुए उनके वाहन पर फायरिंग की गई थी। मामले में कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 124/26 धारा 125 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। विवेचना…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 25 मई 2026। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 25 मई 2026। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन ऑथोरिटी (SARA) योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पाया कि अधिकांश कार्य धीमी गति से चल रहे हैं तथा कई योजनाओं की डीपीआर अभी तक तैयार नहीं की गई है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित डीपीआर शीघ्र तैयार कर निर्माण कार्यों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 25 मई 2026। विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए,इसके साथ ही उन्होंने संचालित विकास योजनाओं का समय समय पर धरातल पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करने के दिए निर्देश।जिलाधिकरी ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी विकास योजनाएं एवं कार्य संचालित किए जा रहे…
गंगा दशहरा पर्व पर 40 पीएसी का सराहनीय कार्य, तीन श्रद्धालुओं की बचाई जान फुरकान अंसारी। हरिद्वार,20/05/2026। गंगा दशहरा स्नान पर्व के दौरान हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित विष्णु घाट पर गंगा के तेज बहाव में बह रहे तीन श्रद्धालुओं की जान 40 पीएसी हरिद्वार की आपदा राहत टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बचा ली। लगातार हुए तीन सफल रेस्क्यू के बाद श्रद्धालुओं और उनके परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पहली घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब चंचल सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी चंपावत, उत्तराखंड, विष्णु घाट पर गंगा स्नान के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 25 मई 2026। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनपद में सभी अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था का उचित प्रबन्धन करे जिसमें गीला कूड़ा एवं सुखा कूड़ा को पृथक करते हुए,उसका उचित निस्तारण करना सुनाश्चित करे,उन्होंने नगर निगम नगर पालिका ,नगर पंचायतों,जिला पंचायत ,पंचायतराज विभाग को निर्देश दिए है कि…
फुरकान अंसारी, हरिद्वार,24/05/2026। सोशल मीडिया पर दबदबा बनाने और इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने ‘पिल्ला गैंग’ से जुड़े नाबालिग समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार गैंग का नेटवर्क भूपतवाला से लेकर लक्सर तक फैला हुआ था और अब तक इस अभियान में 15 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। कनखल क्षेत्र…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 25 मई 2026। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 60 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 28 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सविता चौहान पत्नी ऋषिपाल चौहान ने अपने प्लॉट जो कि खसरा नं 1061/1…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार: 25/05/2026।आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत ज्वालापुर पुलिस द्वारा दिनांक 24-05-2026 को बंधन पैलेस, ज्वालापुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नगर, हरिद्वार द्वारा की गई, जबकि क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर भी उपस्थित रहे।बैठक में थाना क्षेत्र की मस्जिदों के इमाम, मुस्लिम धर्मगुरु, विभिन्न समुदायों के जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान ज्वालापुर पुलिस द्वारा सभी से आगामी पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।गोष्ठी में कुर्बानी आदि से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। साथ ही स्पष्ट रूप से अवगत कराया…

