फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,25/05/2026।बहादराबाद क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में संभावित आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, तमंचा और जिंदा कारतूस भी पुलिस को सौंप दिए।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 मई 2026 को वादी विजय भाई पुत्र स्व. कर्ण सिंह निवासी टिकोलकला, मंगलौर ने कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर बताया था कि 12 मई 2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका पीछा करते हुए उनके वाहन पर फायरिंग की गई थी। मामले में कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 124/26 धारा 125 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों से वाहन पर गोली चलने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी क्रम में 24 मई 2026 की रात मंजीत नामक व्यक्ति स्वयं काले रंग की स्कॉर्पियो, एक 315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस लेकर कोतवाली बहादराबाद पहुंचा और पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लेते हुए मुकदमे में धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन, एक 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply