(फुरकान अंसारी)
हरिद्वार: 25/05/2026।
आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत ज्वालापुर पुलिस द्वारा दिनांक 24-05-2026 को बंधन पैलेस, ज्वालापुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नगर, हरिद्वार द्वारा की गई, जबकि क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर भी उपस्थित रहे।
बैठक में थाना क्षेत्र की मस्जिदों के इमाम, मुस्लिम धर्मगुरु, विभिन्न समुदायों के जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान ज्वालापुर पुलिस द्वारा सभी से आगामी पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
गोष्ठी में कुर्बानी आदि से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। साथ ही स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि पर्व के दौरान यदि कोई व्यक्ति साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र में सूअर पालन करने वाले व्यक्तियों को नोटिस के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि पर्व के दौरान अपने पालतू पशुओं को निर्धारित स्थान अथवा बाड़ों में सुरक्षित रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
पर्व के दौरान विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति एवं साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों से भी समन्वय स्थापित कर पत्राचार किया गया है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर, प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Add A Comment


