फुरकान अंसारी,

हरिद्वार,24/05/2026। सोशल मीडिया पर दबदबा बनाने और इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने ‘पिल्ला गैंग’ से जुड़े नाबालिग समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार गैंग का नेटवर्क भूपतवाला से लेकर लक्सर तक फैला हुआ था और अब तक इस अभियान में 15 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट और हुड़दंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सादे कपड़ों में विशेष टीमें गठित की थीं। इन टीमों द्वारा जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक 10 अप्रैल 2026 को कुलदीप कुमार निवासी कनखल ने अपने पुत्र के साथ मारपीट किए जाने के संबंध में कोतवाली कनखल में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 25 मई 2026 को नाबालिग सहित चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नितिश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा के खिलाफ एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उस पर पैसे मांगने और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में शामिल

प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश चंद, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी, कांस्टेबल सतेंद्र रावत, उमेद सिंह, रधुबीर सिंह और प्रलव चौहान शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply