फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 16 मार्च 2026। आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) वर्ष 2026 तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) वर्ष 2027 में प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार में दिनांक 16-03-2027 को अपर जिलाधिकारी / जिला जनगणना अधिकारी पिंचाराम चौहान की अध्यक्षता में जनपद के समस्त फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नामित मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार तथा जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तराखंड देहरादून के प्रतिनिधि नीरज कुमार एवं अमीर आलम द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना संबंधी पोर्टल एवं कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया…
Author: Janta Updates
उत्तराखंड, 16 मार्च 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी के गंगा रिजॉर्ट मुनिकीरेती में आयोजित अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नही समग्र जीवन पद्धति है। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने देश प्रदेश के युवाओं से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवा आमतौर पर थकावट महसूस करते है इसमें योग उनका सबसे अच्छा सहयोगी बन सकता है, राज्य सरकार ने योग…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार पुलिस ने कार लूट की घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से लूटी हुई नेक्सोन कार बरामद की है। दिनांक 14.03.2026 को सायंकाल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सूचना कर्ता रोहित कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी नगला ऐमाद, थाना मंगलौर की नेक्सोन कार संख्या DL8C-BL-0846 लूटकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वादी की निशानदेही पर वाहन व आरोपियों की तलाश शुरू की गई। भागने के दौरान…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में शराब की कैंटीन में शराब पीने-पिलाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार 15 मार्च 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार से सूचना मिली कि रानीपुर झाल स्थित वाइन शॉप के पास दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो रहा है और दोनों पक्ष आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। रुड़की।एसडी मैनेजमेंट कॉलेज में आयोजित “मातृशक्ति का अभिनंदन” समारोह उस समय बेहद भावुक और गौरवपूर्ण बन गया,जब समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करने वाली क्रांतिकारी शालू सैनी को मंच पर सम्मानित किया गया।यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं,बल्कि उस मानवता का था,जो आज भी समाज में जीवित है।एक अन्य कार्यक्रम गवर्मेंट आईटीआई,रुड़की रोड पर प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्या उपस्थित रहीं।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित…
हरिद्वार, 16 मार्च 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विराट आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग पूरी क्षमता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियों को पूरा करें। उन्होंने कहा…
धरती का सीना चीरकर निकाली जा रही मिट्टी, ज्वालापुर ट्रांसपोर्ट नगर में रातभर दौड़ रहे डंपर फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 16 मार्च 2026: ज्वालापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में रात के समय डंपर और जेसीबी के माध्यम से मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में काम न होकर रात्रि के समय जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही है और डंपरों में भरकर उसे ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट नगर सब्जी मंडी के पास बड़े स्तर पर मिट्टी खोदी जा रही है। रातभर…
देहरादून,16 मार्च 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्षों में राज्य में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सेवा…
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी। फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 16 मार्च 2026। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 70 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 38 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण ,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। …
जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 16 मार्च 2026। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी दशा में उपयोग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त हिदायत दी है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए,जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में एवं भारत सरकार द्वारा आवश्यक…

