(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार,26/05/2026। ईद-उल-अजहा (बकरी ईद) के मौके पर ज्वालापुर ईदगाह मैदान में ईद की नमाज़ सुबह 08:00 बजे अदा की जाएगी, जबकि ईदगाह से सटे मदरसे में नमाज़ सुबह 05:45 मिनट पर अदा होगी।
ईदगाह सदर जमशेद खान ने टीम के साथ आज ईदगाह परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायज़ा लिया। ज्वालापुर ईदगाह में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वुज़ूखाने के टैंक में पानी भरवाया जा रहा है तथा नमाज़ियों की सफ़ के लिए चुने से निशान लगाए जा रहे हैं, ताकि नमाज़ व्यवस्थित ढंग से अदा हो सके।
वहीं जिला प्रशासन भी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था आदि की सुविधाओं का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।

ईदगाह सदर जमशेद खान ने कहा कि“ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का त्योहार है। हमें इस मुबारक मौके पर आपसी भाईचारे, मोहब्बत और अमन को मजबूत करने का संदेश देना चाहिए। सभी लोग प्रशासन का सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं।”

इस दौरान हाजी मुकर्रम अली, बाबर खान, हाजी प्रवेज अली, शहनवाज़ सिद्दीकी, फुरकान अंसारी , उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सज्जाद अहमद, गुलाम साबिर,याहिया खान, पत्रकार पार्षद एहसान अंसारी,गुलफाम,नजीम कुरैशी, अब्बास अब्बासी आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply