Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 20 मार्च 2026। ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं: सभी थाना प्रभारी नमाज एवं पर्व के दौरान सरकारी वाहन के साथ लगातार अपने क्षेत्र में राउंड पर रहेंगे। ईदगाह एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार…

Read More

मेलाधिकारी ने इन परियोजनाओं पर कार्य अविलंब प्रारंभ करने के दिए निर्देश। फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 20 मार्च 2026।हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार तथा सुरक्षा के लिए निगरानी एवं नियंत्रण की आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिनसे जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने हरिद्वार में कुम्भ मेला के नए कमांड एवं कंट्रोल सेंटर भवन (सीसीआर-2) की परियोजना के साथ ही…

Read More

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की प्रेरणा से प्रेरित होकर पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया व ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में बैरागी कैंप वार्ड नंबर-30 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे देवराज सैनी उर्फ देवा ने अपने कई समर्थकों के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के सम्मुख कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रवि राज सिंह, विजय, सन्नी, संजय, शिवम, छोटू, विमल, संजय रावत, मिथुन, गुलशन शर्मा, अजीत, सौरभ, राकेश, अमन, राजू, गौरव, प्रमोद, महेश, राजेंद्र आदि शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश…

Read More

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 20 मार्च 2026।प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी हरिद्वार, मुकेश प्रसाद रयाल ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार के परिसर में आगामी 25 मार्च 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में जनपद हरिद्वार स्थित सिडकुल की औद्योगिक इकाई किरबी बिल्डिंग सिस्टम प्रतिभाग करेगी। रोजगार मेले के माध्यम से आईटीआई फिटर, वैल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मिग वैल्डर, लाइनमैन और पेंटरआदि प्रशिक्षण प्राप्त पदों के लिए चयन किया जा रहा है। इन पदों के लिए लगभग 100 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं, इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण…

Read More

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, 20 मार्च 2026।कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में रमजान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से ₹5000 का इनाम घोषित था। मंगलौर निवासी एक महिला ने कोतवाली मंगलौर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अपने पति फैजान पर अपने डेढ़ साल के बच्चे की हत्या का आरोप लगाया था। महिला के अनुसार आरोपी फैजान बच्चे का सौतेला पिता था। शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की…

Read More

फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ज्वालापुर पुलिस ने एक और तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों (शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि) की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। आदेश के अनुपालन में थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 20-03-2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी फरहान उर्फ नन्नू पुत्र जावेद अली, निवासी…

Read More

अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ की गई अदा,जामा मस्जिद सहित अनेक मस्जिदों में नमाज के बाद की गई शांति और अमनों-सलामती की दुआएं फुरकान अंसारी, संवाददाता। रुड़की।मुकद्दस रमजान के अलविदा जुमा की नमाज नगर की जामा मस्जिद सहित अनेक मस्जिदों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत के साथ अदा की गई।आज सुबह से हो रही बूंदाबांदी के चलते अधिकतर लोगों ने अपनी-अपनी मस्जिदों में ही अलविदा जुमा की नमाज पढ़कर शांति,खुशहाली और अमनों-सलामती की दुआएं मांगी।नगर की प्रमुख जामा मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई तथा नमाज से पहले मौलाना अजहर…

Read More

हिंदू नववर्ष पर मानवता का महोत्सव,इक्कीस उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार,क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धाश्रम अनाथालय में बिखेरी खुशियों की रोशनी हरिद्वार/रूड़की।हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर जहां पूरा देश नई उम्मीदों और उमंगों के साथ नवसंवत्सर का स्वागत कर रहा था,वहीं दक्षिणी कृष्णापुरी,मुजफ्फरनगर स्थित गोगा म्हाड़ी के पास साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित क्रांतिकारी शालू सैनी वृद्धा आश्रम अनाथालय में इस पर्व को सेवा,संस्कार और संवेदनाओं के अद्भुत संगम के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महायज्ञ की आहुति के साथ-साथ रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल,समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु व डॉ०पहल सिंह सैनी…

Read More

हरिद्वार, 18 मार्च 2026।आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को परखने एवं तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज बुधवार को हरिद्वार जनपद की तीन तहसीलों में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा मॉक अभ्यास का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मॉक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न आपदा परिदृश्यों—बाढ़, अग्निकांड एवं भगदड़ की घटनाओं—में संबंधित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग का परीक्षण करना था। अभ्यास के अंतर्गत राहत एवं बचाव कार्यों की वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप पाँच अलग-अलग स्थानों पर आपदा की घटनाओं के बनावटी…

Read More