फुरकान अंसारी।

हरिद्वार,29/05/2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अपराधियों, वांछितों, नशा तस्करों एवं गौकशी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गौकशी की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मौके से लगभग 250 किलोग्राम गौमांस एवं गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को 29 मई 2026 को सूचना मिली कि ग्राम सिकरोड़ा में बेरियों पीर की ओर जाने वाले रास्ते पर अनवर के घर के पीछे आम के पेड़ के नीचे खेत में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, मौके के पास पहुंचने पर लगातार कटने की आवाजें सुनाई दीं तथा आसपास कुत्ते भी घूमते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने दबे पांव आगे बढ़कर घेराबंदी की, जहां पांच लोग गाय को काटते हुए मिले। पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी इरशाद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य चार आरोपी फरार हो गए।

मौके से पुलिस ने लगभग 250 किलो गौमांस एवं गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। बरामद गौमांस को गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के बाद नष्ट कराया गया।

इस संबंध में आरोपितों के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी

उपनिरीक्षक मुकेश नौटियाल

अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान

हेड कांस्टेबल विपिन कुमार

कांस्टेबल अजय चंदेल

कांस्टेबल दीपक ममगाईं।

Share.
Leave A Reply