फुरकान अंसारी।

हरिद्वार 29 मई 2026। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में  अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में विकास खंड लक्सर अंतर्गत ग्राम पंचायत अकोढ़ा कला में जनता दरबार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 

        कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी दैनिक जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं गई,जिसमें बिजली, पेयजल, सड़क, पेंशन, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों की विस्तार से सुनवाई की गई। 

        जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी हरिद्वार वैभव गुप्ता ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दें।

अपर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव नहीं है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और संबंधित शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

       उन्होंने कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की गई। शेष लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।                 उन्होंने सभी अधिकारियों ने जनसमस्याओं के समाधान हेतु समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

              इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी लक्सर, खंड शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply