फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 23 मार्च 2026।राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन – जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम अयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जन – जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से लाइव देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी। …
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार में ज्वालापुर स्थित वक्फ संख्या HD-1084, जामा मस्जिद मंडी कुएं वाली की नई कमेटी के गठन को चुनौती देने वाली याचिका को नैनीताल हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह याचिका कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इरफान द्वारा दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में याचिकाकर्ता को राहत देते हुए यह कहा कि वह अपनी आपत्ति और पक्ष को संबंधित वक्फ ट्रिब्यूनल के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ ही न्यायालय ने मामले के निस्तारण के लिए उचित मंच ट्रिब्यूनल को बताया। इस निर्णय के बाद अब विवादित कमेटी गठन का मामला ट्रिब्यूनल…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाओं देने के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों तोड़कर, उन्हें पुन: राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया था। इसके बाद इसी मैदान में शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार, दिनांक 23/03/2026।कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23-03-2026 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत चेतक कर्मियों को सूचना मिली कि बकरा मार्केट ज्वालापुर में कुछ लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चेतक कर्मी एवं चौकी प्रभारी रेल मौके पर पहुंचे। मौके पर चार व्यक्ति— मुस्तकीम पुत्र रहमत, निवासी बकरा मार्केट ज्वालापुर, उम्र 35 वर्ष फैसल पुत्र फरीद, निवासी उपरोक्त, उम्र 20 वर्ष सलमान पुत्र अब्दुल…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी के 8 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 106/2026, 107/2026, 108/2026 और 109/2026 की विवेचना के दौरान डिजिटल साक्ष्य, सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर की सूचना के आधार…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार/रुड़की, 22 मार्च 2026। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानीया ने रविवार को मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के आवास पर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने सभी के लिए अमन, भाईचारे और क्षेत्र की तरक्की की कामना की। राहुल मुल्तानीया ने कहा कि ईद का पावन पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। ऐसे अवसर समाज को जोड़ने और एक-दूसरे के करीब आने का माध्यम बनते हैं, जिससे सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत भी किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार/लक्सर। ईद मिलन जैसे सामाजिक कार्यक्रम इस बार लक्सर की राजनीति में खास मायने लेकर सामने आए। इकराम हसन बसेड़ी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम उस वक्त चर्चा का केंद्र बन गया, जब नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का अचानक आगमन हुआ। इस अप्रत्याशित उपस्थिति ने कार्यक्रम को महज सामाजिक आयोजन से आगे बढ़ाकर एक बड़े सियासी संदेश में बदल दिया।कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़, खासकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी, यह संकेत दे गई कि क्षेत्र में नए राजनीतिक विकल्पों को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। भाईचारे और एकता के इस मंच ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं…
फुरकान अंसारी , संवाददाता। हरिद्वार ,22/03/2026। सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का सम्मान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा “आओ करें रक्तदान, किसी की बचेगी जान” अभियान के अंतर्गत एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा एवं व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार की पहल पर संपन्न हुआ। दिनांक 22 मार्च 2026 को आयोजित इस शिविर में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर हरिद्वार, कोतवाली ज्वालापुर में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त मीडिया के पत्रकार बंधुओं, क्षेत्र के…
फुरकान अंसारी, संवाददाता।हरिद्वार। ईद की नमाज के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया था।दिनांक 21.03.2026 को आवेदक रिजवान पुत्र जहीर हसन, निवासी ग्राम खेडी खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि विपक्षी द्वारा उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की नियत से फायर किया गया। इस संबंध में कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमों का गठन किया गया।त्योहारी सीजन में शांति…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार 22 मार्च 2026। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के उत्तरी पानीपत रिफाइनरी प्रभाग द्वारा पोषण हेतु गोद लिए गए क्षय मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में पोषण किट वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सी0 एस0 आर0 पानीपत रिफायनरी विवेक शर्मा जी ने कहा कि इंडियन ऑयल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के टी बी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है पूर्व में भी जनपद हरिद्वार के 650 टी बी मरीजों को पोषण हतु इंडियन ऑयल द्वारा गोद लिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर के चिकित्सा अधिकारी डॉ नलिन असवाल द्वारा…

