फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,31/05/2026। सीवर लाइन एकता संघर्ष समिति, जमालपुर कला का एक प्रतिनिधिमंडल आज निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) जगजीतपुर, हरिद्वार के परियोजना प्रबंधक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय पहुंचकर जमालपुर कला क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर लाइन कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने संबंधी ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लक्की विहार, संगम विहार, राम विहार, बसंत विहार, दुर्गा विहार, उमा बिहार, कस्तूरी एनक्लेव, कुसुम एनक्लेव एवं बृजकिशोर एनक्लेव सहित अन्य कॉलोनियों में लंबे समय से सीवर लाइन की समस्या का उल्लेख करते हुए जल्द कार्य शुरू करने की मांग की गई।
इस दौरान परियोजना प्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि उक्त कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने संबंधी कार्य की डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे स्वीकृति हेतु उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति प्राप्त होते ही सीवर लाइन निर्माण कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के संयोजक राजवीर सिंह, अध्यक्ष एस.के. शर्मा, गोविन्द सिंह राणा, प्रदीप रावत, शिवप्रकाश शुक्ला, अवतार सिंह चौहान, शिवदत्त कफल्टिया, चन्द्र सिंह रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply