फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 03 जून 2026। उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना आज जनपद भ्रमण पर पहुंचे तथा सफाई कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सफाई कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर सीसीआर सभागार, हरिद्वार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की समीक्षा करते हुए माo उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड भगवत प्रसाद मकवाना ने नगर निगम,नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पर्यावरण मित्रों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 3 जून 2026।कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन के लिए संचालित अवस्थापना विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने हेतु मेला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहन जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी परियोजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण किया जाए। मेलाधिकारी ने सर्वप्रथम सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,03/06/2026। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को श्यामपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,03/06/2026। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को राहुल पुत्र रमेश चंद निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द ने ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई थी कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सूर्यांश पैकेजिंग फैक्ट्री क्षेत्र से चोरी हो गई है। वहीं 2 जून को आकाश निवासी महादेव पुरम फेस-2 और कामरान निवासी कोटरवान ज्वालापुर ने भी अपनी-अपनी स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की शिकायत ऑनलाइन दर्ज…
फुरकान अंसारी। देहरादून,03/06/2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं से यात्रा का फीडबैक भी लिया। *श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए न करना पड़े इंतजार* मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के लिए की गई पंजीकरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा यह सुनिश्चित किया जाए की श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार ना करना पड़े।…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 03 जून 2026। सरकारी भूमि पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा सख्त निर्देश दिए गए है,मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज नगर निगम क्षेत्रांतर्गत एवं तहसील क्षेत्रांतर्गत सरकारी भूमि, सड़क एवं नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा ललतारो पुल से अपर रोड तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मार्ग एवं नालियों पर किए गए 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। …
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 03 जून 2026।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार,26 बीएचईएल रानीपुर,35 हरिद्वार ग्रामीण और 27 ज्वालापुर (अ.जा.),विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने से रहे गए समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने उपस्थित सुपरवाइजर, बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,03/06/2026। देहरादून से दिल्ली-जयपुर जा रही महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस में बुधवार तड़के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बस संख्या MP44 ZC 6994 बुधवार सुबह करीब 4 बजे देहरादून से वाया ऋषिकेश दिल्ली-जयपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे पुलिस चौकी शांतारशाह से करीब 200 मीटर पहले हरिद्वार-दिल्ली रोड पर पहुंची, तभी तकनीकी खराबी के चलते बस में अचानक आग लग गई। बस में कुल 32 यात्री…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,02/06/2026। चारधाम यात्रा सीजन और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस, लोक निर्माण विभाग (PWD), संभागीय परिवहन विभाग और NHAI की संयुक्त टीम ने मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों और यातायात प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने यातायात दबाव, सड़क संरचना, पार्किंग व्यवस्था और अन्य भौतिक चुनौतियों का गहन अध्ययन किया। सर्वेक्षण के दौरान पाया गया कि सुबह 9 बजे से 11 बजे तथा शाम 5 बजे से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 02 जून 2026।कुंभ मेला 2027 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर परामर्शदात्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में हरिद्वार, ऋषिकेश एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने आगामी कुंभ मेले के भव्य, दिव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शासन-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक…

