फुरकान अंसारी। हरिद्वार।आज दिनांक 04.06.2026 को फायर स्टेशन रुड़की के आर.टी. सेट पर प्रातः 10:35 बजे सूचना प्राप्त हुई कि तहसील रुड़की परिसर के बाहर मुख्य यातायात मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया है, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया तथा विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रुड़की तत्काल आवश्यक उपकरणों एवं वुडन कटर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए गिरे हुए पेड़ को वुडन कटरों की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क किनारे हटाया…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी।हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते और हुड़दंग मचाते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए रानीपुर पुलिस ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की।प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित युवकों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सीज कर दिया।इसके अलावा दोनों साथियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 04 जून 2026।आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत हरिद्वार को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन द्वारा संचालित ‘हरित हरिद्वार’ अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कुंभ नगरी में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की पहल पर मेला अधिष्ठान, जिला प्रशासन तथा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। अभियान के अंतर्गत शहर की प्रमुख सड़कों, पार्कों, सार्वजनिक स्थलों, घाटों के आसपास के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 04 जून 2026।मुख्य अभियंता (वितरण) हरिद्वार क्षेत्र उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शेखर चंद्र ने अवगत कराया है कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी “रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS)” के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्य मै० जीनस पावर सॉल्यूशन प्रा. लि., जयपुर द्वारा अनुबंध संख्या 476/C (C&P-I)/58/2022-2023/Package-1: Garhwal Region, दिनांक 06 मार्च 2025 के तहत संपादित किया जा रहा है।इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग, विद्युत खपत की सटीक जानकारी, रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,04/06/2026। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मारपीट के वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार 03 जून 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ व्यक्ति एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट करते…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 04 जून 2026।मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रोत्साहन हेतु आवश्यक कार्यवाही तेज कर दी गई है। शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी शासकीय कार्यालयों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, राज्य के प्रवेश द्वारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर हिन्दी के साथ-साथ संस्कृत भाषा में भी नाम पट्टिकाएं एवं सूचना बोर्ड स्थापित किए जाएं। …
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 04 जून 2026।चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा के नेतृत्व में भीमगोड़ा क्षेत्र में नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए खोखे, ठेलियां एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,03/06/2026।धर्मनगरी हरिद्वार में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में देवभूमि पंचांग का विमोचन किया गया।पंचांग के संपादक एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित रमेश सेमवाल महाराज ने स्वामी कैलाशानंद महाराज को पटका एवं माला भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।आचार्य रमेश सेमवाल महाराज ने इसे सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह पंचांग भारतीय संस्कृति और परंपरा को सहजने का माध्यम बनेगा।आचार्य रमेश सेमवाल महाराज द्वारा विगत तीस-पैंतीस वर्षों से पंचांग का प्रकाशन किया जा रहा है,इसके अलावा उनके द्वारा सैकड़ों ज्योतिष सम्मेलन भी आयोजित करवाए जा चुके हैं।पंचांग तथा ज्योतिष सम्मेलन के माध्यम से जहां…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार ,3 जून 2026।प्रकृति केवल मानव जीवन का आधार नहीं, बल्कि परमात्मा द्वारा प्रदत्त वह अनुपम धरोहर है, जिसकी शीतल छांव में समस्त सृष्टि का अस्तित्व सुरक्षित है। जब मानव ब्रह्मज्ञान से जुड़कर यह अनुभव करता है कि यही प्रकृति परमपिता परमात्मा की सुंदर अभिव्यक्ति है, तब उसका प्रत्येक कर्म संरक्षण, संवर्धन और कृतज्ञता का स्वरूप धारण कर लेता है। किंतु आधुनिकता की अंधी दौड़ में प्राकृतिक संसाधनों के असीमित दोहन ने पर्यावरण संतुलन को गंभीर चुनौती दी है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदूषण, प्लास्टिक संकट और जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक संकट मानवता के समक्ष उपस्थित हैं। ऐसे समय में…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज दिनांक 03 जून 2026 को मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार द्वारा नीति आयोग के अंतर्गत संचालित आकांक्षी जनपद कार्यक्रम (ADP) हरिद्वार एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) बहादराबाद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वप्रथम आकांक्षी जनपद कार्यक्रम हरिद्वार के अंतर्गत स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, कृषि, शिक्षा, कौशल विकास एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित विभिन्न संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन संकेतकों में संतृप्ति की स्थिति प्राप्त हुई है, उनके लिए संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही अवशेष संकेतकों में शत-प्रतिशत…

