फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते और हुड़दंग मचाते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए रानीपुर पुलिस ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार युवकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित युवकों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सीज कर दिया।
इसके अलावा दोनों साथियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान करते हुए 500 रुपये संयोजन शुल्क भी वसूला गया।
पुलिस द्वारा सभी युवकों को भविष्य में इस प्रकार के खतरनाक स्टंट, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी
हेड कांस्टेबल गोपीचन्द पूनियाँ
Add A Comment


