फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 04 जून 2026।चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जनपद हरिद्वार में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा के नेतृत्व में भीमगोड़ा क्षेत्र में नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए खोखे, ठेलियां एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share.
Leave A Reply