फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01अगस्त 2026।कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार एवं हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों की शिवभक्त जमकर सराहना कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे कांवड़ियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस बार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। *दिल्ली ओखला क्षेत्र से आए कावड़िया मोनू ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि* राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कावड़ियों के लिए इस बार सभी व्यवस्थाएं…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 1 अगस्त। मंगलौर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़िए के साथ मारपीट और उसकी कार में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि हाईवे फ्लाईओवर के निकट गोल्डन ढाबा के पास कुछ कांवड़िए एक अन्य कांवड़िए के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली मंगलौर के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। आज प्रातः लगभग 07:30 बजे दक्षिण काली मंदिर के सामने ड्यूटी पॉइंट पर तैनात रिक्रूट कांस्टेबल पवन सिंह नेगी एवं रिक्रूट कांस्टेबल चंद्र प्रकाश धस्माना ने देखा कि एक कार चालक ने अचानक अपनी कार को अनियंत्रित अवस्था में पुलिया के किनारे रोक दिया। दोनों जवान तुरंत मौके पर पहुंचे तो कार में मौजूद महिला ने बताया कि उसके पति के सीने में अचानक तेज दर्द उठा है और उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई है। मौके पर देखा गया कि व्यक्ति अचेत अवस्था में था, सांस लेने में कठिनाई हो रही थी तथा लगातार…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांवड यात्रा के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रख रही पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01-08-26 को चौकी रोडीबेलवाला स्थित कांवड बाजार पहुंची तो दो पक्षो आपस में हल्ला व मारपीट करते मिले। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया परन्तु दोनो पक्ष ओर उग्र होकर आपस में आमदा फसाद व मरने मारने पर उतारु थे। शांति भंग की आशंका को देखते हुए मौके से दोनो पक्ष के कुल तीन लोगों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस गिरफ्तार किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में शामिल 1. उ0नि0 नवीन…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान गंगा घाटों की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए घाटों पर ‘स्वच्छता दूत’ तैनात किए गए हैं। नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में संचालित इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता दूत मेगाफोन के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं तथा घाटों पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें और कूड़ा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01अगस्त 2026।गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यहां विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां 65 प्रतिशत से…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01अगस्त 2026। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया कि माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद में विशेष निरीक्षण अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है, ताकि कांवड़ यात्रियों एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि उपयुक्त खाद्य विश्लेषणशाला के प्रभारी वीरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कोर कॉलेज से मंगलौर तक 30 खाद्य…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 01अगस्त 2026।पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है,जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के तीसरे दिन विभिन्न कैंपों…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 1 अगस्त। कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवानों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी एवं सेवानिवृत्त भारतीय वायु सैनिक तथा मंडल मंत्री वरुण चौहान ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रेनकोट वितरित किए। इस अवसर पर आशु चौधरी और वरुण चौहान ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उत्तराखंड पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा व्यापक स्तर पर सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगर निगम द्वारा मेला क्षेत्र में 180 अस्थायी शौचालयों तथा 120 एफआरपी (FRP) शौचालयों की स्थापना कराई गई है। इसके अतिरिक्त बैरागी कैंप, पंतद्वीप, जटवाड़ा पुल सहित कांवड़ मार्ग के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को स्वच्छता संबंधी असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही नगर निगम…

