फुरकान अंसारी।
भगवानपुर, हरिद्वार। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऐसी छह बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।
दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगी छह बुलेट मोटरसाइकिलों को पकड़ा। इन मोटरसाइकिलों से निकलने वाली तेज आवाज के कारण आमजन को होने वाली परेशानी और ध्वनि प्रदूषण की समस्या को देखते हुए पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।
भगवानपुर पुलिस की इस कार्रवाई से तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।


