(फुरकान अंसारी) रुड़की,14/05/2026।समाजसेवी व पत्रकार इमरान देशभक्त का 52-वां जन्मदिन सादगी के साथ चंद्रपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम में मनाया गया,जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने इमरान देशभक्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कर उनकी सादगी,सेवा और समर्पण को सराहा।रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि इमरान देशभक्त नाम के अनुसार देशभक्त भी हैं और मानवता भक्त भी।हर धर्म के लोग इनका सम्मान करते हैं,जो उनकी सेवा का प्रतीक है।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि इमरान देशभक्त से उनके लगभग तीस वर्षों से परिवार के तरह से संबंध है और मेरे भाई की तरह हैं।मुझे खुशी होती है जब…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 14 मई 2026।राज्य सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर जनपद हरिद्वार के प्रगतिशील किसान मोहम्मद माजिद हुसैन एवं मोहम्मद वाजिद हुसैन निवासी मंगलौर ने बागवानी एवं औद्यानिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। मोहम्मद माजिद हुसैन ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि पहले वे अपने भाइयों के साथ पारंपरिक रूप से मक्का और गन्ने की खेती करते थे, लेकिन उसमें अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 14 मई 2026।कुम्भ मेला-2027 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मेला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस विश्वस्तरीय आयोजन को देखते हुए मेला प्रशासन प्रत्येक निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता पर विशेष निगरानी बनाए हुए है। इसी क्रम में गुरुवार को मेलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही सड़क निर्माण…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,14/05/2026।दिनांक 04.04.2026 को ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला, थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार निवासी वादिनी द्वारा थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट, दहेज के लिए उत्पीड़न तथा तीन तलाक देने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला में मु0अ0सं0 20/26 के तहत धारा 115(2), 85 बीएनएस, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं 3/4 मुस्लिम विवाह अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमे में नामजद आरोपीगण- (पति) (ससुर) (जेठ) (देवर) (देवर) सास नन्द नन्दोई सभी निवासीगण ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला, मज़बता बन्दरजूड, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार हैं। विवेचना के दौरान तीन तलाक एवं हलाला…
(फुरकान अंसारी) रुड़की,14/05/2026।आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की टॉपर छात्राओं का सम्मान एवं पांच सौ छात्राओं को पाठन सामग्री वितरित की गई।कॉलेज की टॉपर छात्राओं का सम्मान करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जिन छात्राओं ने कॉलेज में अपनी अपनी कक्षाओं में सर्वोत्तम अंक प्राप्त किए हैं वह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।उन्होंने कहा कि ऐसी होनहार छात्राओं का सम्मान किया जाना उनके लिए बड़े गौरव की बात है।उन्होंने अपनी कक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर न केवल कॉलेज का नाम रोशन किया,बल्कि अपने परिवार का नाम भी रोशन किया है।कॉलेज…
(फुरकान अंसारी) रुड़की।पत्रकार व समाजसेवी इमरान देशभक्त की सुपुत्री आसमा बानो व सुपुत्र मोहम्मद उस्मान के विवाह समारोह पर नगर व आसपास के गणमान्य व्यक्तियों ने काशीपुरी स्थित गोयल बैंकट हॉल में वर-वधु को आशीर्वाद देकर उनके जीवन की मंगल कामना की।आठ मई 2026 को हुई इस सामान्य परंतु महत्वपूर्ण शादी में अनेक विधायकों,राज्य मंत्री तथा सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर अपनी मुबारकबाद पेश की।भगवानपुर विधायक ममता राकेश,मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन व कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद,उत्तराखंड के राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति एवं श्यामवीर सैनी,मेयर अनीता देवी अग्रवाल,पूर्व मेयर गौरव गोयल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता,बीएसएम कॉलेज प्रबंधन समिति के…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 14 मई 2026। पुलिस जवानों एवं उनके परिजनों के लिए खुशी की बात है कि पुलिस लाइन में सांसद निधि से 25 लाख लगात से व्यायामशाला का निर्माण किया जाएगा, जिसका भूमि पूजन इव शिलान्यास राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया।इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पुलिस जवानों की फिटनेस के लिए 25 लाख सांसद निधि से व्यायामशाला तैयार की जायेगी,जिसका आज भूमि पूजन किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। दिनांक 14 मई 2026 को यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा यातायात पुलिस की टीम गठित कर बीएमएल मुंजल पब्लिक स्कूल, बहादराबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीएसआई मोहित रौथान, एडी टीएसआई प्रदीप कुमार सिंह एवं कांस्टेबल देवेंद्र सिद्धू द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को यातायात नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित सभी को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया— दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग चार पहिया…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार,14/05/2026।देर रात फायर स्टेशन रुड़की को सूचना प्राप्त हुई कि हरिद्वार-दिल्ली रोड पर होटल पेसिफिक के निकट तथा ग्राम मुंडलाना, कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण कई विशालकाय पेड़ मुख्य सड़क मार्ग पर गिर गए हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने देखा कि सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ गिरे हुए थे, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 14 मई 2026।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील की पहल पर आज अपने आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल पहुंचे। उन्होंने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस मुहिम को सफल बनने में अपना सहयोग करे तथा जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास से कार्यालय नजदीक है उन्हें पैदल ही कार्यालय पहुंचने की अपेक्षा की गई है। …

