फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 22 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब, नशा, जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन और 1,530 रुपये नकद बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के निर्देशन में थाना क्षेत्र में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान 21 जुलाई 2026 को पुलिस ने ईदगाह रोड़ से निवासी कनखल को अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन तथा 1,530 रुपये नकद बरामद किए। इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 526/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल खजान सिंह एवं कांस्टेबल अनिल चौहान शामिल रहे।


