जन अधिकार पार्टी (ज.)अध्यक्ष आजाद अली का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

फुरकान अंसारी 

रुड़की। जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी आजाद अली का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने राजमहल होटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और चाहने वालों ने होटल पहुंचकर आजाद अली को जन्मदिन की मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान आजाद अली ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि जन्मदिवस पर मिले प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद से वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Share.
Leave A Reply