नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी के वाहनों को मॉडिफाई कर मुनाफा कमाने की फिराक में था आरोपी।

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने लाठरदेवा के पास से आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के दो अलग-अलग मुकदमों से संबंधित मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी के वाहनों को मॉडिफाई कर उनसे मुनाफा कमाने का प्रयास करता था। बरामद मोटरसाइकिलों के पंजीकरण और इंजन संबंधी विवरण की ई-चालान मशीन के माध्यम से जांच की गई। मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये दो मोटरसाइकिलें हुईं बरामद

पुलिस ने पहली मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर UK17Q-5540) बरामद की है, जो मुकदमा संख्या 416/2026 से संबंधित है। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल नंबर UK17V-2936 मुकदमा संख्या 418/2026 से संबंधित बताई गई है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल, उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अलियास अली और हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई और वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान जारी है।

Share.
Leave A Reply