फुरकान अंसारी।
हरिद्वार।कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल आयोजन में बहादराबाद क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO’s) के सम्मान में कोतवाली बहादराबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में SP यातायात/अपराध सुश्री निशा यादव द्वारा कांवड़ मेले के दौरान कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ ड्यूटी करने वाले SPO’s को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा SPO’s के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि कांवड़ मेले जैसे विशाल आयोजन को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस बल के साथ SPO’s की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही। सभी SPO’s ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं शिवभक्तों की सहायता में सराहनीय योगदान दिया।
सम्मान समारोह के उपरांत सभी ड्यूटीरत SPO’s के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने SPO’s के साथ भोजन कर उनके सेवाभाव एवं सहयोग के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।


