फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।आगामी कांवड़ मेला-2026 के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.07.2026 को कोतवाली लक्सर क्षेत्रांतर्गत सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

जोनल अधिकारी लक्सर मनोज असवाल के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान अली चौक, कुन्हारी चौक सहित संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

 

फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से आगामी कांवड़ मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया।

 

फ्लैग मार्च में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी, पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवान उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply