फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। देहरादून निवासी महिला, जो रिस्पना पुल से बस में बैठकर टिहरी जा रही थीं, उनका बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था।
सूचना मिलने पर का. रवि कुमार (चंपावत) ने तत्परता दिखाते हुए बस संख्या UK08TA 9861 को चंडी चौक पर रुकवाकर बैग सुरक्षित बरामद कराया और यात्री को सुपुर्द किया।
बैग में ₹20,000 नकद एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सुरक्षित मिले।
हरिद्वार पुलिस अपने कर्तव्य, ईमानदारी और जनसेवा के संकल्प के साथ हर समय आपकी सेवा में तत्पर है।


