फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। कांग्रेस नेता एडवोकेट शाहनवाज खान के आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समारोह में जुल्फिकार अंसारी, मनव्वर त्यागी, शादाब कुरैशी और शादाब उर्फ आशु खान का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट शाहनवाज खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और मेहनत से ही संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में फैज़ान खान, अफजल अंसारी, गुडन मलिक, दानिश खान, बबलू खान, साजिद खान, तेजियांन, शोयब अंसारी, गुड्डू खान, मुरसलीन अंसारी, शाहिद शाह, परवेज खान, सौरभ सैनी, तौकीर भाई, डॉ. फारुख, नासिर गौड़, आरिफ खान, बिलाल कुरैशी, समर कुरैशी, कैफ खान, फुरकान मंसूरी, गुलजार खान, रमीज रजा, मुरसलीन शाह, पार्षद प्रतिनिधि हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, शरीफ भाई, अलीशेर शाह, हाफिज शमशेर शाह, नाजिर, गोगी मलिक, जावेद अंसारी, शब्बू राव, रहीस खान, सरफराज मलिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


