फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं महिला प्रदर्शनकारियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में *जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति)* द्वारा आज रुड़की में जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की उपस्थिति मेँ विशाल *मशाल जुलूस* बी.एस.एम. चौक से नगर निगम चौक, रुड़की तक निकाला जाएगा।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने छात्रों के साथ किये व्यवहार को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों और बेटियों पर जो बर्बरता हुई है वह शर्मनाक है। यह सरकार की तानाशाही का प्रतीक है। जन अधिकार पार्टी पीड़ितों को न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेगी। आज का मशाल जुलूस उसी अन्याय के खिलाफ आवाज है।”

 

राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती हेमा भण्डारी ने कहा कि 

“महिलाओं पर हाथ उठाने वाली सरकार को महिलाओं की ताकत का अंदाजा नहीं है। हम बेटियों पर हुए अत्याचार का हिसाब मांगते हैं। दोषी पुलिसकर्मियों पर रासुका लगाकर कार्रवाई हो और छात्रों को इंसाफ मिले।

 

जन अधिकार पार्टी ने सरकार से मांग की है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त किया जाए और दोषी अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।

 

कार्यक्रम मेँ जिला अध्यक्ष रुड़की नदीम, ग्रामीण महिला अध्यक्ष कोमल,रहमत अली, अमन जैन, मास्टर रिजवान, जमाल अहमद, कुर्बान अली, सोनू अल्वी, हजरत अली, अनस मंसूरी, आदि सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply