फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 21 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के नेतृत्व में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर ऋषिकुल स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राहगीरों और जरूरतमंदों को फल वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अमरीश कुमार जनसेवा, संघर्ष और सिद्धांतों की राजनीति के पर्याय थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज बुलंद करने में समर्पित किया। हरिद्वार के विकास और आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि अमरीश कुमार ने अपने सिद्धांतों और जनसेवा के मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। उनका राजनीतिक जीवन ईमानदारी, सादगी और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि अमरीश कुमार, जिन्हें हरिद्वार में लोग स्नेहपूर्वक ‘भाई जी’ के नाम से जानते थे, हमेशा गरीब, मजदूर, असहाय और वंचित वर्ग की आवाज बनकर खड़े रहे। उनका सादा जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रखेगा।

पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज सैनी, उत्तराखंड कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव नीरज अग्रवाल, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार सैनी, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, अखिल त्यागी एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि अमरीश कुमार का संघर्षपूर्ण जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों के हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

श्रद्धांजलि सभा में विमला पांडे, विनोद कुमार, मनोज जाटव, फोतेदार, दाताराम चौहान, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, राम बाबू शर्मा, सामर्थ अग्रवाल, बिक्रम सिंह तेजियान, अशोक शर्मा, सुनील कुमार, झंडा सिंह, सईद अहमद, अजय मुखिया, कैलाश प्रधान, पुरुषोत्तम शर्मा, संजय शर्मा, मुकुल चौहान, कैश खुराना, मृदुल चौहान, नूर अहमद, करण सिंह, जावेद अंसारी, मुकेश सोनी, अनूप, युनूस, हरीश भट्ट, यशपाल मलिक, धर्मेंद्र शर्मा, रवि बाबू, अनंत पांडे, डॉ. उमर फारूक, छम्मन पीर उर्फ मुस्तकीम, अयान कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तीर्थ रवि तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष चौ. धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply