फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,19 जुलाई । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की सहमति एवं निर्देशन पर कांग्रेस के हरिद्वार जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जुल्फुकार अंसारी को हरिद्वार जिला कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि जुल्फुकार अंसारी लंबे समय से पार्टी के समर्पित, सक्रिय एवं मेहनती कार्यकर्ता रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, जनसेवा और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जुल्फुकार अंसारी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं, जुल्फुकार अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply