फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।आज दिनांक 18.07.2026 को ब्लॉक सभागार, लक्सर में उत्तराखण्ड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षता में जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं अन्य उपस्थित नागरिकों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), हरिद्वार तथा साइबर सेल, हरिद्वार द्वारा नशे के दुष्प्रभाव एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कार्यशाला के दौरान नशे के दुष्परिणामों पर आधारित जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किए गए तथा युवाओं और समाज पर नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक, OTP धोखाधड़ी, डिजिटल भुगतान सुरक्षा एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए।

 

कार्यक्रम के अंत में ANTF टीम ने उपस्थित सभी लोगों से अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

 

इस अवसर पर मानस पोर्टल/नशामुक्ति हेल्पलाइन 1933, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा अन्य पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आमजन तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

 

कार्यशाला में लगभग 250 जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम का लाभ उठाया।

Share.
Leave A Reply