फुरकान अंसारी।

रुड़की, 17 जुलाई 2026। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर रुड़की उपकारागार में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जेल अधीक्षक को सप्रेम एक पौधा भेंट कर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ हुई।

इसके बाद जेल अधीक्षक एवं उपस्थित सहयोगियों ने उपकारागार परिसर में नीम और पीपल के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

पौधारोपण के उपरांत उपकारागार में निरुद्ध सभी बंदियों को फल वितरित किए गए। इस पहल को उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक संवेदनशीलता और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताते हुए सराहा।

कार्यक्रम में मीनाक्षी अग्रवाल, अभिमन्यु एवं प्रियंका सहित अन्य सहयोगियों ने भी सहभागिता की। सभी ने हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Share.
Leave A Reply