फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 7 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी के लगातार दूसरी बार थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड, हरिद्वार के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित होने पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाड़ोवाली में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित चेयरमैन विकास तिवारी ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से ही उन्हें लगातार जनसेवा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में सहकारी समितियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा रहा है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त नकलरोधी कानून, भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून तथा अन्य जनहितकारी निर्णय प्रदेश सरकार की दूरदर्शी कार्यशैली के प्रमाण हैं।
कार्यक्रम में मुकर्रम अंसारी,डॉ. विक्रम सिंह, इरफान अंसारी, नफीस अंसारी, विशाल चौधरी, इनायत अंसारी, पुनीत चौधरी, वरुण चौहान, टिंकू चौधरी, अनिल पुरी, रायपाल सिंह, सुमित कुमार, मास्टर जफर, संदीप चौधरी, बृजपाल सैनी, सुशील कुमार, मोहित ठाकुर, शुभम कुमार, नईम, तौसीफ अंसारी, सुपरित चौधरी, देव चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


