फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक 05.07.2026 को ग्राम राजपुर में दो नाबालिग बालिकाओ के साथ एक जनरल स्टोर/कनफेक्शनरी के दुकानदार द्वारा दुकान में छेडछाड कर दुष्कर्म करने की शिकायत पर तत्काल पीडिताओ के परिजनो की लिखित तहरीर पर थाने पर पोक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिकाओ का मेडिकल करवाकर बाद अंकित किये गये, एवं अभियोग में नामजद आरोपी एवं जरनल स्टोर/कनफेक्शनरी के दुकानदार को घटना के 12 घण्टे के भीतर ही आज दिनांक 06.07.2026 को गढमीर तिराहे से धर दबोचा।

आरोपित के विरूद्धअग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम-
1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2- अ0उ0नि0 राकेश सिंह, चौकी प्रभारी सुमननगर
3- उ0नि0 पूजा पाण्डेय,
4- कानि0जयदेव,
5- कानि0 महेन्द्र तोमर की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply