फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 06 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा 20 जुलाई को सिद्ध स्रोत क्षेत्र में आयोजित प्रस्तावित किसान महापंचायत की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। महापंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को श्यामपुर क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए किसानों के साथ बैठकें आयोजित की गईं।
संगठन की ओर से ग्राम बाहर पीली इमानत, नलोवाला और गैंडीखाता में आयोजित बैठकों में किसानों को महापंचायत के उद्देश्य से अवगत कराया गया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने किसानों से आह्वान किया कि वे 20 जुलाई को बड़ी संख्या में सिद्ध स्रोत पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाएं।
बैठकों में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान और बैठकें आयोजित की जा रही हैं।


